फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवार ने राकांपा छोड़ने वाले नेताओं को कौआ करार दिया

Sun, 18 Aug 2019 09:59 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
एनसीपी प्रमुख शरद पवार (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने उनकी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टियों में शामिल हुए नेताओं को रविवार को कौआ करार करार दिया और कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में नए चेहरे उतारने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र की विपक्षी पार्टियों विशेषकर राकांपा के कई विधायक और बड़े नेता पिछले महीने भाजपा और शिवसेना में शामिल हो गए थे। पवार ने यहां कहा कि हमें अब कौओं (कवाले) के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए, इसके बजाय चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं (मवाले) पर ध्यान देना चाहिए। 

पिछले महीने राकांपा के विधायक शिवेन्द्र सिंह भोसले, संदीप नाइक और वैभव पिचाड़ पार्टी की राज्य महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ के साथ भाजपा में शामिल गए थे। पिछले महीने ही राकांपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष सचिन अहीर और शाहपुर से विधायक पांडुरंग बरोरा ने शिवसेना का दामन थाम लिया था। पवार ने कहा कि पार्टी आगामी चुनावों में नए चेहरे उतारने पर विचार कर रही है। मैं आने वाले चुनावों में युवाओं और महिलाओं को मौका देने पर जोर दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें