फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल में 900 युवाओं को आईएएस अधिकारी बनाने वाले प्रोफेसर ने की आत्महत्या

Sat, 13 Oct 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
Shankar devarajan
विज्ञापन

सिविल सेवा परीक्षा के लिए चेन्नई के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान शंकर आईएएस अकादमी के संस्थापक प्रोफेसर शंकर देवराजन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को वो चेन्नई स्थित अपने निवास पर मृत पाए गए। पुलिस ने उनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा कि देवराजन ने निजी कारणों से आत्महत्या की है। पुलिस का कहना है कि प्रोफेसर शंकर देवराजन का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उनके पड़ोसी उन्हें निजी अस्पताल भी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शंकर देवराजन अपने कोचिंग संस्थान शंकर आईएएस अकादमी के लिए तमिलनाडु सहित पूरे देश में प्रसिद्ध थे। उन्होंने साल 2004 में चेन्नई में शंकर आईएएस अकादमी की शुरुआत की थी और तब से लेकर अब तक वो 900 से ज्यादा युवाओं को आईएएस अधिकारी बनाकर उनका सपना पूरा कर चुके हैं। 

वहीं, शंकर देवराजन के इस तरह से दुनिया से चले जाने पर छात्रों में शोक का माहौल है। वो अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें