फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलजा हत्याकांड: 6 साल का बेटा बना परिवार की ताकत, पेश कर रहा मिसाल

Thu, 28 Jun 2018 07:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी की हत्या से उनका पूरा परिवार टूट कर बिखर चुका है। लेकिन इन मुश्किल हालातों के बीच शैलजा का 6 साल का बेटा परिवार को एक नई ताकत दे रहा है। 

विज्ञापन


मृत शैलजा के भाई ने बताया कि 'वह जानता है कि उसकी मां (शैलजा) अब कभी इस दुनिया में वापस नहीं आएगी लेकिन फिर भी वह परिवार के लिए एक उदाहरण पेश कर रहा है। वह पूरे परिवार को इन हालातों में नई ताकत दे रहा है।'

उन्होंने आगे बताया 'जब शैलजा के बेटे को मौत की जानकारी दी गई थी तो वह खूब रोया। लेकिन बाद में वब संभला और अब वह खुद को हम सब से बेहतर संभाल रहा है।'

अमृतसर में अपने बेटे के साथ रह रहे मेजर द्विवेदी ने कहा कि 'इस छोटी उम्र में अपनी मां को खोना सदमे जैसा होता है उसके लिए यह एक बूरे सपने जैसा है, लेकिन वह खुद को हम सब से बेहतर संभाल रहा है।'
विज्ञापन


बता दें कि बीते शनिवार को दिल्ली कैंट इलाके में शैलजा द्विवेदी की हत्या कर दी गई थी। मेजर की पत्नी की हत्या में शामिल रहने के आरोप में पुलिस ने हांडा को मेरठ से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जब शव बरामद किया तो गला रेता हुआ मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें