फोर्ब्स पत्रिका ने बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान को विश्व के सर्वाधिक कमाई करने वाले सौ सेलेब्रिटियों की सूची में शामिल किया है। हालाकि इस सूची में अक्षय कुमार भी हैं, पर पत्रिका ने पिछले साल की तुलना में इनकी कमाई में गिरावट आने के कारण थोड़ा नीचे कर दिया है।
अक्षय फोर्ब्स के पिछले साल की सूची में 76 वें स्थान पर थे। इस बार वह 94वें स्थान पर हैं। शाहरुख 86 वें स्थान पर हैं। अमेरिकी गायक टॉयलर स्विफ्ट कमाई के मामले में टॉपर हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, टॉयलर स्विफ्ट की 2016में वार्षिक कमाई 17 करोड़ डॉलर थी। जबकि शाहरुख खान ने 3.3 करोड़ और और अक्षय कुमार ने 3.15 करोड़ डॉलर की कमाई की।