फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाणे में फंसी ट्रेन के यात्रियों को बचाने के लिए शाह ने राहत टीमों की प्रशंसा की

Sat, 27 Jul 2019 10:58 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री, अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को बचाने के अभियान में लगी एनडीआरएफ, तीन सेवाओं और अन्य एजेंसियों के प्रयासों की  प्रशंसा की। भारी बारिश के बाद रेल पटरियों पर पानी भरने के कारण यह ट्रेन 15 घंटे तक फंसी रही। मुंबई से 72 किलोमीटर दूर बदलापुर से कोल्हापुर जाने वाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस के यात्री फंस गए थे।
विज्ञापन


शाह ने ट्वीट किया कि एनडीआरएफ, नौसेना, वायुसेना, रेलवे और राज्य प्रशासन की टीमों ने सभी यात्रियों को बचा लिया है। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार पूरे अभियान पर करीबी नजर रख रही है। मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि नौ गर्भवती महिलाओं समेत सभी 1,050 यात्रियों को बचा लिया गया है।


   मध्य रेलवे के सीपीआरओ सुनील उदासी ने बताया, '13 ट्रेनों की रूट बदल दी गई हैं, और 2 को कैंसल कर दिया गया है। उल्हास नदी में आई बाढ़ और अम्बेरनाथ में जलजमाव की वजह से ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें