वलायार में 2017 में यौन उत्पीड़न के बाद अपनी झोपड़ी में मृत पाई गईं दो बहनों की मौत के मामले की जांच में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। केरल हाईकोर्ट के आदेश के बाद एजेंसी ने यह कार्रवाई की है। कोर्ट ने एजेंसी को बिना किसी देरी के जांच का निर्देश दिया था।
पीड़ित बहनों की मां ने इस मामले की सीबीआई जांच की अपील करते हुए याचिका दाखिल की थी। इस मामले में 13 वर्षीय लड़की का शव 13 मार्च 2017 को जबकि उसकी छोटी बहन (9 वर्षीय) का शव चार मार्च को उनकी ही झोपड़ी में फंदे से लटका हुआ मिला था।
दोनों का यौन उत्पीड़न किया गया था। हालांकि, पलक्कड़ की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने इस मामले में सबूतों के अभाव में पांचों आरोपियों को बरी कर दिया था। अदालत के इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई, इस पर विचार करने के बाद न्यायालय ने जनवरी में दोबारा सुनवाई शुरू करने का निर्देश दिया था।