फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडी कांड पर हार्दिक के पक्ष में आए जिग्नेश मेवाणी, बोले- सेक्स हमारा मूल अधिकार

Tue, 14 Nov 2017 02:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
जिग्नेश मेवानी
विज्ञापन
सीडी कांड के बाद गुजरात के युवा दलित नेता जिग्नेश मेवानी हार्दिक पटेल के सपोर्ट में आ गए हैं। मेवानी ने ट्वीट करके कहा है कि हार्दिक पटेल तुम चिंता मत करो, मैं तुम्हारे साथ हूं। सेक्स करना मूलभूत अधिकारों में नीहित है, किसी को आपकी निजता में दखल देने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


सीडी कांड के बाद हार्दिक पटेल की सफाई- नामर्द नहीं हूं, फंसाने के लिए खर्च हो रहे करोड़ों

इसके अलावा जिग्नेश ने एक और ट्वीट भी किया। उसमें जिग्नेश ने बताया कि हार्दिक पटेल की कथित सीडी आने के बाद लोग फेसबुक पर उन्हें लगातार मैसेज भेज-भेजकर पूछ रहे हैं कि उनकी सीडी कब आएगी? इसपर जिग्नेश ने बेहद हल्के भाव में लिखा कि ऐसे लोगों को मैसेज भेजने बंद करने चाहिए और जब सीडी आए तब देख लेनी चाहिए।

इससे पहले कथित सीडी पर सफाई देते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि अभी मेरी शादी नहीं हुई है और मैं नामर्द भी नहीं हूं। हार्दिक ने आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गंदी राजनीति पर आ गए हैं। हार्दिक ने कहा कि मुझे पहले से जानकारी थी कि बीजेपी चुनाव से पहले ऐसा कुछ करेगी, यह सब बीजेपी ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए किया है।
विज्ञापन

  Sathio, facebook ke inbox me messages mat bhejo ki tumhara C.D. kab aayega ! Jab aaye tab dekh lena... Hahaha — Jignesh Mevani (@jigneshmevani80) November 14, 2017

  Dear Hardik Patel, don't worry. I m with you. And right to sex is a fundamental right. No one has right to breach your privacy. — Jignesh Mevani (@jigneshmevani80) November 13, 2017


बता दें कि कथित सीडी को लेकर काफी दिनों से गुजरात में हंगामा मचा हुआ है। कुछ दिन पहले ही पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने दावा किया था कि कुछ दिनों में भाजपा के द्वारा उनकी फर्जी सीडी सामने लाई जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें