exploded in laboratory in Sangareddy
- फोटो : ANI
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में बोल्लाराम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक निजी प्रयोगशाला में रिएक्टर में विस्फोट हो गया है। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है। फिलहाल इस विस्फोट में किसी की मौत की खबर नहीं है।
हैदराबाद में छात्रा की आत्महत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन
इधर, हैदराबाद में एक छात्रा के कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया। छात्रा की मौत के बाद साथी छात्रों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना को लेकर भाजपा सांसद डॉ के लक्ष्मण ने राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, एक मेहनती छात्रा प्रवल्लिका की आत्महत्या बेहद दर्दनाक खबर है। वह कई महीनों से लगन से सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। लेकिन बीआरएस सरकार द्वारा परीक्षाओं को बार-बार रद्द करने और स्थगित करने के कारण, उसने इतना घातक कदम उठाया है।