फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: सीपीएम ने फलस्तीनियों का किया समर्थन, युद्ध रोकने और दो-राष्ट्र समझौता लागू करने की मांग

Sat, 14 Oct 2023 03:03 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

सीपीएम नेता एमवी गोविंदन ने कहा कि फलस्तीन की भूमि पर यहूदियों का अवैध कब्जा अभी भी जारी है। फलस्तीन के पास अब केवल 13 प्रतिशत भूमि बची है। फलस्तीन की भूमि पर अवैध कब्जा इस्राइली सरकार के पूर्ण समर्थन से किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
cpim
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में सत्तारूढ़ सीपीएम ने इस्राइल-हमास युद्ध के बीच फलस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की है। सीपीएम ने युद्ध खत्म करने और संयुक्त राष्ट्र के दो-राष्ट्र समझौते को लागू करने की मांग की, ताकि संघर्षग्रस्त पश्चिम एशियाई क्षेत्र में शांति कायम हो सके।
विज्ञापन


शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए सीपीएम के राज्य सचिव एमवी गोविंदन ने कहा कि फलस्तीन की भूमि पर यहूदियों का अवैध कब्जा अभी भी जारी है। फलस्तीन के पास अब केवल 13 प्रतिशत भूमि बची है, जबिक पहले 60 और 40 प्रतिशत के अनुपात में विभाजित किया गया था। फलस्तीन की भूमि पर अवैध कब्जा इस्राइली सरकार के पूर्ण समर्थन से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि युद्ध में सबसे ज्यादा तकलीफ महिलाओं और बच्चों को हो रही है। इसलिए खून-खराबा बंद होना चाहिए। गोविंदन ने कहा कि इस्राइल ने गाजा की बिजली और पानी सप्लाई काट दी है और अगर यही स्थिति रही तो वहां के अस्पताल मुर्दाघर बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि फलस्तीन के लोग जमीन के हकदार हैं और भारत सरकार समेत दुनिया भर के देशों की सरकारों को इस दिशा में पहल करनी चाहिए और शांति को बढ़ावा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें