फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: चन्नगिरी में पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ मामले में 25 गिरफ्तार, थाने में आरोपी की मौत पर हुआ था बवाल

Mon, 27 May 2024 03:37 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया कि पुलिस की तरफ से उचित कार्रवाई नहीं करने और लापरवाही बरतने पर एक पुलिस उपाधीक्षक और एक इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के चन्नगिरि में शुक्रवार को जुआ खेलने में शामिल एक आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। मौत की खबर के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन भी किया। इस प्रदर्शन के बाद पुलिस स्टेशन के बाहर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनात किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ करने के साथ कई वाहनों को आग के हवाले भी कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने अबतक 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस स्टेशन पर हमले में कम से कम 11 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। बता दें कि आपराधिक जांच विभाग इस मामले की जांच करेगी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस मामले में अबतक 25 लोगों को आईपीसी की धारा 353 और 307 के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से लोगों को गिरफ्तार किया गया।

डिप्टी सीएम ने दी प्रतिक्रिया
इस मामले में कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "हम कभी किसी वर्ग को नहीं देखते। हम संविधान के अनुसार सभी को समान दृष्टि से देखते हैं। चन्नगिरि में घटना घटी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। मुख्यमंत्री ने अलग से जांच के आदेश दिए हैं। कार्रवाई की जा रही है। हम किसी को भी नहीं छोड़ेगें। कोई भी कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता। हम कानून के अनुसार कार्रवाई करेंगे।"
विज्ञापन


क्या था मामला
जुआ खेलने में शामिल 30 वर्षीय आदिल को 24 मई को पुलिस हिरासत में लिया गया था। हिरासत में लेने के कुछ ही मिनट बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत होने के बाद पुलिस उपाधीक्षक और चन्नगिरि पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया। 

गृह मंत्री ने दी प्रतिक्रिया
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया कि पुलिस की तरफ से उचित कार्रवाई नहीं करने और लापरवाही बरतने पर एक पुलिस उपाधीक्षक और एक इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा, "जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में जो निकलेगा, उसके आधार पर हम कार्रवाई करेंगे।"

उन्होंने कहा, "यह घटना नहीं होनी चाहिए थी। मृतक की जुआ में संलिप्तता के कारण पुलिस ने उसे पकड़ा। हिरासत में लिए जाने के बाद उसे कुछ समस्या हुआ और फिर मौत हो गई। उसकी मौत कैसे हुई, इसके बारे में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें