फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Civic Poll: भाजपा ने मनसे और शिवसेना यूबीटी के खेमे में लगाई सेंध, MNS प्रदेश महासचिव ने छोड़ी पार्टी

Thu, 25 Dec 2025 08:28 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, मुंबई।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

नगर निगम चुनावों से पहले महाराष्ट्र के नासिक में गुरुवार को को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। शिवसेना यूबीटी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। इन नेताओं में सबसे चौकाने वाला नाम मनसे के प्रदेश महासचिव दिनकर पाटिल का है। 

विज्ञापन


महज एक एक दिन पहले वह राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी और शिवसेना (यूबीटी) के गठबंधन का जश्न मना रहे थे, लेकिन आज वह अपने बेटे और पूर्व पार्षद पत्नी लता पाटिल के साथ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा मंत्री गिरीश महाजन की मौजूदगी में पाटिल के अलावा पूर्व मनसे विधायक नितिन भोसले, मनसे के पहले मेयर यतिन वाघ, शिवसेना ( यूबीटी) के पूर्व मेयर विनायक पांडे सहित कांग्रेस नेता शाहू खैरे और संजय चव्हाण भाजपा में शामिल हुए। 

पार्टी दफ्तर में प्रदर्शन
इस मौके पर महाजन ने कहा कि लोग भाजपा की विचारधारा में विश्वास करने की वजह से पार्टी में शामिल हो रहे है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी 122 सदस्यों वाले नासिक नगर निगम में 100 से अधिक सीटें जीतेगी। इस बीच नासिक सेंट्रल विधायक देवयानी फरांदे ने पांडे, वाघ और खैरे के पार्टी में शामिल होने का विरोध किया। उनके समर्थकों और पार्टी के अन्य वफादारों ने पार्टी दफ्तर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


फरांडे ने कहा एक फेसबुक पोस्ट में कहा, मैं आज वार्ड नंबर 13 में लोगों के प्रवेश का स्पष्ट रूप से विरोध करती हूं। मैं स्थापित लोगों के खिलाफ लड़ने वाले हिंदुत्व पार्टी के कार्यकर्ताओं का दृढ़ता से समर्थन करती हूं। चुनाव प्रमुख होने के नाते, मुझसे इस मुद्दे पर कोई सवाल नहीं पूछा गया है। जय श्रीराम। महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा और अगले दिन वोटों की गिनती होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें