फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: इंफाल घाटी में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, तीन जिलों से छह उग्रवादी गिरफ्तार; हथियार बरामद

Fri, 19 Sep 2025 10:05 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल।

सार

Manipur: मणिपुर की इंफाल घाटी के तीन जिलों से सुरक्षा बलों ने छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में प्रतिबंधित कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी, प्रेपाक और सोरेपा के सदस्य शामिल हैं। इनके पास से राइफलें, मैगजीन, कारतूस और नकली बंदूक बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
मणिपुर में तैनात सुरक्षा बल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षा बलों ने मणिपुर की इंफाल घाटी के तीन जिलों से कई प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस के बयान के मुताबिक, ये गिरफ्तारियां गुरुवार को की गईं। प्रतिबंधित संगठन कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के तीन सक्रिय सदस्य इंफाल पश्चिम जिले में उनके घरों से गिरफ्तार किए गए। उनकी पहचान लईशांगथेम तोंडन सिंह (34 वर्षीय), लईशांगथेम आनंद सिंह (34 वर्षीय) और हाइकम हेमचंद्र सिंह (41 वर्षीय) के रूप में हुई है। 

ये भी पढ़ें: अनिल अंबानी और राणा कपूर की बढ़ी मुश्किलें, सीबीआई ने दो मामलों में कोर्ट में दाखिल किया आरोपपत्र
विज्ञापन


भारी मात्रा में हथियार बरामद
इनके पास से दो एसएलआर राइफल, दो संशोधित .0303 राइफल, एक इंसास राइफल, नौ मगजीन और 99 कारतूस बरामद किए गए हैं। इसी उग्रवादी संगठन के एक अन्य सदस्य को इंफाल पूर्वी जिले के एंडरो इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान तोरेम टॉमचो मीतेई उर्फ पेना (45 वर्षीय) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन

   
थौबल जिले से प्रेपाक का सदस्य गिरफ्तार
एक अन्य प्रतिबंधित संगठन प्रेपाक (प्रो) का एक सक्रिय सदस्य थौबल जिले के ईचान खुन्नौ इलाके से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, प्रतिबंधित संगठन सोरेपा का एक सक्रिय सदस्य थौबल जिले के समरम मयाई लैकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान खोइनाईजम भूमेश्वर सिंह (24 वर्षीय) के रूप में हुई है। उसके पास से एक नकली बंदूर और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें