कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सोमवार को 54 वर्ष की हो गई हैं। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी।
खरगे ने एक्स पर लिखा "एआईसीसी महासचिव और सांसद, प्रियंका गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।" उन्होंने आगे लिखा , "उनकी करुणा और साहस, संविधान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली उनकी सशक्त आवाज हर कांग्रेस कार्यकर्ता को प्रेरित और उत्साहित करती रहती है।"
कांग्रेस के महासचिव और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने कहा, "ऊर्जावान और करिश्माई नेता, एआईसीसी महासचिव और वायनाड सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपकी ऊर्जा और जनहित के मुद्दों के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। आने वाले वर्षों में आप और भी सफलता प्राप्त करें!"
पवन खेड़ा ने शेरनी से तुलना की
पार्टी के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने उनकी तुलना शेरनी से की। उन्होंने एक्स पर लिखा "साहस से परिपूर्ण बेटी, विपरीत परिस्थितियों में अडिग रहने वाली बहन, असीम प्रेम से परिपूर्ण मां, विनम्रता और शालीनता से मार्गदर्शन करने वाली सहकर्मी, अटूट संकल्प से युक्त नेता...कांग्रेस पार्टी की आदर्श 'शेरनी' को...जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रियंका गांधी जी।,"
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने जनता के लिए बोलने में प्रियंका गांधी की निडरता की सराहना की। उन्होंने कहा कि "संसद में निडर होकर बोलते रहने के लिए आपको अच्छे स्वास्थ्य और शक्ति का आशीर्वाद मिले। आप लाखों लोगों को प्रेरित करते रहें और दृढ़ विश्वास और साहस के साथ कांग्रेस पार्टी की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते रहें,"
लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर ने कहा कि उनका साहस, करुणा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता लाखों लोगों को प्रेरित करती रहेगी। "हमारे नेता राहुल गांधी जी के साथ, आप भारत के विचार को शक्ति और आशा प्रदान करते हैं। आपको और आपके परिवार को अच्छे स्वास्थ्य, सुख और जनसेवा में शक्ति की शुभकामनाएं।"
यह भी पढ़ेंं- Karnataka: महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या का खुलासा, 18 वर्षीय पड़ोसी किशोर गिरफ्तार
सुप्रिया श्रीनेत ने जुझारू महिला कहा
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पार्टी नेता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कहा गया है, "आपकी सहानुभूति, सादगी और जनता के प्रति अटूट समर्पण आपको वास्तव में विशेष बनाता है। यह वर्ष आपको खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और नई शक्ति प्रदान करे, ताकि आप भारत की जनता को सशक्त बनाने और सभी के लिए एक उज्जवल भविष्य का निर्माण करने के अपने अथक प्रयास को जारी रख सकें।"