फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: हैदराबाद में बेकाबू हुई तेज रफ्तार फेरारी, तीन लोग घायल; कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए

Sun, 22 Feb 2026 05:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।

सार

Telangana: हैदराबाद के जुबली हिल्स में तेज रफ्तार फेरारी कार के बेकाबू हो जाने से तीन लोग घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। दुर्घटना ब्रेक और इंजन में खराबी के कारण हुई और पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में रविवार को तेज रफ्तार फेरारी कार के बेकाबू हो जाने से तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा सड़क संख्या-45 पर लोकप्रिय टॉलीवुड अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण के घर के पास हुआ। इस फेरारी कार की कीमत करीब 3.5 से 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


घटना क्या हुई?
फेरारी कार का नियंत्रण अचानक बिगड़ा। कार पहले डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकराई और फिर सामने से आ रही एक कार से जा भिड़ी। फेरारी से टकराई कार के पीछे आ रहे कुछ अन्य वाहन भी आपस में टकरा गए और उन्हें नुकसान हुआ।

हादसे में घायलों की क्या स्थिति है?
इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। व्यस्त सड़क पर हादसे के कारण लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। यातायात पुलिस ने कुछ समय के लिए उस मार्ग से ट्रैफिक को दूसरे मार्ग की ओर मोड़ दिया और बाद में जाम को हटा दिया। जुबली हिल्स पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामले की जांच में जुटे अधिकारी
बताया जा रहा है कि फेरारी कार जुबली हिल्स से कोंडापुर की ओर जा रही थी और तेज रफ्तार में चलाई जा रही थी। टक्कर में तीन कारें और कुछ दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ब्रेक और इंजन में खराबी के कारण यह हादसा हुआ। परिवहन विभाग के अधिकारी वाहन की जांच कर रहे हैं।कार चला रहा व्यक्ति शराब के नशे में नहीं था। वह एक शादी में शामिल होने जा रहा था। फेरारी कार ई. वेंकट राजा रेड्डी के नाम पर पंजीकृत है।

ये भी पढ़ें: भाजपा विधायक लमानी को तीन मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया, ठेकेदार से रिश्वतखोरी का आरोप
विज्ञापन


हिट एंड रन मामले में किसान की मौत
इसी बीच, शहर के बाहरी इलाके पहाड़ी शरीफ में रविवार सुबह एक हिट एंड रन मामले में एक किसान की मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि सरदार नगर इलाके में किसान को एक ऑटो रिक्शा ने टक्कर मारी। यह हादसा उस समय हुआ, जब किसान खेत में काम खत्म कर घर लौट रहा था। उसके सिर में गंभीर चोट आई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें