Manipur: मणिपुर के कमजोंग जिले में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने दो गांवों के सात से अधिक घरों में आग लगा दी, जिसके बाद प्रशासन ने दोनों गांवों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया। घटना के समय ग्रामीण खेतों में काम कर रहे थे।
मणिपुर के कमजोंग जिले में बुधवार सुबह कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों ने दो गांवों के कई घरों में आग लगा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब गामपाल और हायांग गांवों के अधिकतर निवासी खेतों में काम करने गए हुए थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सात से ज्यादा घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिनमें ज्यादातर घास-फूस की छत वाले थे।
इस घटना के बाद कमजोंग के जिलाधिकारी रंगनामेई रंग पीटर ने दोनों गांवों में दोपहर दो बजे से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया। अपने आदेश में जिलाधिकारी ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 की उपधारा 1 के तहत लोगों के घरों से बाहर निकलने पर रोक लगाई गई है।