ओडिशा सरकार ने विभिन्न राज्यों के 60 हजार प्रवासी कामगारों को वापस उनके गृह राज्य भेजने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सभी जिलाधिकारियों और नगर निगम के आयुक्तों को लिखे पत्र में अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके जेना ने प्रवासी कामगारों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने को कहा है। राज्य सरकार ने प्रवासी कामगारों को ‘अतिथि श्रमिक’ का दर्जा दिया है।
छत्तीसगढ़: 1 लाख लोग अन्य राज्यों में फंसे
छत्तीसगढ़ सरकार ने बताया कि लॉकडाउन के चलते प्रदेश के एक लाख से ज्यादा लोग दूसरे राज्यों में फंसे हैं। इनमें बड़ी संख्या कामगारों की है। श्रम विभाग के सचिव सोनमनी बोराह ने कहा कि हमें लगभग 1,09,000 लोगों की जानकारी मिली है, लेकिन हम अनुमान नहीं लगा सकते हैं कि उनमें से कितने वापस आएंगे। यह संख्या बड़ी हो सकती है, क्योंकि हमारे राज्य के कई लोग कहीं और काम कर रहे हैं। हम एक आकलन कर रहे हैं।
आठ ट्रेनें
-
जयपुर (राजस्थान) से पटना (बिहार) 1200
-
कोटा (राजस्थान) से हटिया (झारखंड) 1000
-
नासिक (महाराष्ट्र) से लखनऊ (यूपी) 850
-
नासिक (महाराष्ट्र) से भोपाल (मध्य प्रदेश) 347
-
लिंगमपल्ली (तेलंगाना) से हटिया (झारखंड) 1140
-
एर्नाकुलम (केरल) से भुवनेश्वर (ओडिशा) 1200
-
तिरुअनंतपुरम (केरल) से हटिया (झारखंड) 1200
-
साबरमती (गुजरात) से आगरा (यूपी)