फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: जादू-टोना करने के शक में महिला की पीट-पीट कर हत्या, 7 लोग गिरफ्तार

Fri, 11 Dec 2020 08:21 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, जलपाईगुड़ी
विज्ञापन
old women - सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में जादू-टोना करने के शक में 60 वर्षीय एक महिला को लाठी- डंडों से पीट-पीट कर मार डाला गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना में दो अन्य महिलाओं को भी पीटा गया, जिससे वे घायल हो गईं।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नागरकता के मैनाखोला गांव में हाल ही में कुछ लोगों की मौत बीमारी से हो गई थी। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनकी मौत जादू- टोना के कारण हुई। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानीय युवकों ने दो महिलाओं को काला जादू करने के शक में पीटना शुरू कर दिया। इन महिलाओं ने फिर मोंगरा उरांव के नाम का जिक्र किया।

पुलिस ने बताया कि उरांव को घर से बाहर घसीट कर लाया गया और उसे लाठी डंडों से पीटा गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची, लेकिन तब तक उरांव की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि घटना में घायल महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है और घटना के संबंध में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें