फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में बाढ़ से हाल-बेहाल: सात और लोगों की हुई मौत, नौ जिलों में 4.23 लाख से अधिक प्रभावित

Wed, 05 Jun 2024 06:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को बाढ़ के कारण सोनाई में चार लोगों और कछार जिले के सिलचर मंडल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा, नागांव जिले और कामरूप मेट्रोपॉलिटन में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
असम में बाढ़ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में बाढ़ से मंगलवार को सात और लोगों की जान चली गई, जबकि नौ जिलों में 4.23 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ के कारण सोनाई में चार लोगों और कछार जिले के सिलचर मंडल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा, नागांव जिले और कामरूप मेट्रोपॉलिटन में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही इस साल बाढ़, भूस्खलन व तूफान में जान गंवाने वालों की संख्या 30 हो गई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि कछार, धेमाजी, दिमा हसाओ, हैलाकांडी, होजाई, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, करीमगंज, मोरीगांव और नागांव जिलों में बाढ़ के कारण 4,23,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। नागांव में सबसे अधिक 2.13 लाख बुरी तरह प्रभावित हैं। इसके बाद कछार में 1.19 लाख से अधिक लोग और होजई में 60,500 लोग पीड़ित हैं। असम में सोमवार तक 10 जिलों में 6.25 लाख से अधिक लोग प्रभावित थे। प्रशासन छह जिलों में 167 शिविर चला रहा है, जहां 32,872 लोगों ने शरण ली है, और चार जिलों में 73 राहत वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें