फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के जूनागढ़ में देररात दिखे शेर ही शेर, वायरल हो रहा वीडियो

Thu, 19 Sep 2019 04:27 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क पर घूमते शेर - फोटो : ANI
विज्ञापन
गुजरात के जूनागढ़ शहर में देररात सड़क पर घूमते शेरों का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में एशियाई शेर सड़क पर घूमते दिख रहे हैं। वहीं इस दौरान कुत्तों के भौंकने की आवाज भी सुनाई दे रही है। समाचार एजेंसी एएनआई ने भी इस संबंध में जानकारी दी है।
विज्ञापन

 


बता दें कि सौराष्ट्र में जूनागढ़ गिरनार वन्यजीव अभ्यारण्य के काफी पास है। यहां करीब 40 एशियाई शेर हैं। गिर के जंगलों को दुनिया में एशियाई शेरों का एकमात्र घर कहा जाता है। जंगल के उप वन संरक्षकों का कहना हैं कि शेर अक्सर इस तरह से अभयारण्य से बाहर निकल जाते हैं और शहर की सड़कों पर घूमते हैं। जिसमें भी, गिरनार टलेटी रोड के पास वे अधिक देखे जाते हैं। 

वायरल हो रहे वीडियो में करीब सात शेरों का एक झुंड दिखाई देता है। इस वीडियो को किसी शख्स ने एक घर के बाहर लगी ग्रिल के पीछे खड़े होकर अपने मोबाइल से शूट किया है। रात के समय में बारिश हो रही है। शहर की सड़क पर शेरों के आने पर कुत्ते उन पर भौंकते हुए सुनाई देते हैं। ऐसे में एक शेर उनके भौंकने की आवाज की ओर जाता दिखाई देता है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक वन अधिकारियों को स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें