फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: हिंसाग्रस्त मणिपुर में सात आईईडी बम किए बरामद, भारतीय सेना ने सभी बमों को किया निष्क्रिय

सार

मणिपुर में उग्रवादियों की तरफ से लगाए गए सात आईईडी बम को भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस की तरफ से बरामद कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इंफाल पूर्व जिले में बोंगजांग और इथम गांवों के पास पहाड़ी क्षेत्रों से ये बरामदगी हुई है।
विज्ञापन
हिंसाग्रस्त मणिपुर में सात आईईडी बम किए बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंसाग्रस्त मणिपुर में भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस ने उग्रवादियों के एक बड़े मंसूबे को नाकाम कर दिया और भारी जानमाल के नुकसान होने से बचा लिया। भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस की तरफ से चलाए गए एक बड़े संयुक्त ऑपरेशन में इंफाल पूर्व जिले में बोंगजांग और इथम गांवों के पास पहाड़ी क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में आईईडी बम बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन




खुफिया जानकारी के आधार पर हुई कार्रवाई
रक्षा सूत्रों के मुताबिक विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस के दस्ते ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेना के विस्फोटक पहचान कुत्तों के साथ एक खोज अभियान शुरू किया। खोज अभियान में करीब 28.5 किलोग्राम वजन के सात आईईडी बरामद किए। जिसके बाद बरामद किए गए आईईडी को भारतीय सेना के इंजीनियरों के विशेषज्ञों की तरफ से निष्क्रिय किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मणिपुर में तीन महीने में दूसरी बड़ी कार्रवाई
इन आईईडी बमों की बरामदगी से एक बड़ी घटना को अंजाम देने रोक दिया गया और निर्दोष नागरिकों के अनमोल जीवन को बचाया गया है। जानकारी के मुताबिक इन आईईडी बमों की बरामदगी पिछले तीन महीनों में सुरक्षा बलों की दूसरी बड़ी जब्ती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें