फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिस झा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, सात उच्च न्यायालयों को मिले नए चीफ जस्टिस

Fri, 04 Oct 2019 01:54 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सात हाईकोर्ट में बृहस्पतिवार को चीफ जस्टिस की नियुक्ति कर दी गई। मध्य प्रदेश के कार्यवाहक चीफ जस्टिस रवि शंकर झा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

विज्ञापन


वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस अजय लांबा गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त हुए हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस इंद्रजीत महंती राजस्थान हाईकोर्ट, मद्रास हाईकोर्ट के जज ए मणि कुमार केरल हाईकोर्ट, कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस एलएन स्वामी हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने हैं।

विधि मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि हाल में कई हाईकोर्ट के जजों को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त करने से ये पद खाली थे। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज जेके माहेश्वरी को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट, गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस एके गोस्वामी को सिक्किम हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस बिश्वनाथ सोमादर और तेलंगाना हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक अग्रवाल को इलाहाबाद हाईकोर्ट तथा मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस पीवी संजय कुमार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट भेजा गया है।

गौरतलब है कि जस्टिस वी रामसुब्रमणियन, जस्टिस कृष्ण मुरारी, जस्टिस एस रविंद्र भट और जस्टिस ऋशिकेष रॉय को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में जज बनाया गया है। इससे पहले ये सभी क्रमश: हिमाचल प्रदेश, पंजाब एवं हरियाणा, राजस्थान और केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें