करंट की चपेट में आने से सात हाथियों की मौत हो गई। वन विभाग के मुताबिक ढेंकनाल जिले के कमलंगा गांव में शनिवार सुबह यह हादसा हुआ। सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) जितेंद्रनाथ दास ने बताया कि सदर वन क्षेत्र में 13 हाथियों का झुंड धान के खेतों से कैनल रोड की तरफ जा रहा था, तभी सात हाथी लटकती हुई 11 केवी की लाइन की चपेट में आ गए और इनकी मौत हो गई।
इनमें पांच हथिनी, एक शावक और हाथी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं एक अन्य वन अधिकारी ने बताया कि ऊर्जा विभाग को लटकते हुए तारों के बारे में पहले ही बताया हुआ था।