फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात विधानसभा में मानसून सत्र के आखिरी दिन पारित हुए सात विधेयक

Thu, 20 Sep 2018 04:27 AM IST
भाषा, गांधीनगर
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा ने मॉनसून सत्र के दूसरे और आखिरी दिन बुधवार को सात विधेयक पारित किए। इनमें से एक विधेयक विधायकों का वेतन बढ़ाने से संबंधित है। इस विधेयक से विधायकों के मौजूदा वेतन 70,727 और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विपक्ष के नेता के मौजूदा वेतन 86,000 में कम से कम 45,000 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा भादंसं की धारा 379 के कुछ प्रावधानों में संसोधन करने के लिए पिछले महीने जारी अध्यादेश के स्थान पर विधेयक पारित किया गया। इन दो विधेयकों के अलावा गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा (संशोधन) विधेयक, केंद्रीय जीएसटी कानून की 30 धाराओं के संशोधन से जु़ड़ा विधेयक, गुजरात स्वामित्व फ्लैट कानून, 1963 के गुजरात नगरपालिका कानून को संशोधित करने वाला विधेयक, गुजरात बायोटेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी विधेयक 2018 भी पारित किया गया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें