फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covishield Vaccine Price: कोविशील्ड की कीमत तय, राज्यों को 400 तो निजी अस्पतालों को 600 रुपये में मिलेगी एक डोज

Wed, 21 Apr 2021 01:02 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार हम कोविशील्ड वैक्सीन के दाम का एलान कर रहे हैं। 
विज्ञापन
कोविशिल्ड वैक्सीन कीमत - फोटो : twitter@serum institute
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीका बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने बुधवार (21 अप्रैल) को कहा कि कोविड-19 टीका 'कोविशील्ड' की कीमत राज्य सरकारों के लिए 400 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक होगी। कंपनी ने यह भी कहा कि वह अगले दो महीने में टीके का उत्पादन बढ़ाकर सीमित क्षमता के मुद्दे का समाधान करेगी।

विज्ञापन


सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने एक बयान में कहा, 'हमारी क्षमता का 50 प्रतिशत भारत सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम के लिए और बाकी 50 प्रतिशत क्षमता राज्य सरकारों और निजी अस्पतालों के लिए होगा।' कंपनी ने कहा कि सरकार के निर्देशों को देखते हुए 'कोविशील्ड' की कीमत राज्य सरकारों के लिए 400 रुपये प्रति खुराक तथा निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक होगी।

सीरम इंस्टीट्यूट ने कहा, 'वैश्विक स्तर पर टीके की कीमत को देखते हुए हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारा टीका दुनिया की अन्य कंपनियों के टीके के मुकाबले सस्ता हो।' उसने कहा कि अमेरिकी टीके की कीमत 1,500 रुपये प्रति खुराक है, जबकि रूस और चीन में टीके की कीमत 750 रुपये प्रति खुराक से अधिक है। कंपनी ने कहा, 'मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसकी आपूर्ति स्वतंत्र रूप से प्रत्येक कॉर्पोरेट यूनिट को करना चुनौतीपूर्ण है। हम सभी कंपनियों और निजी व्यक्तियों से आग्रह करेंगे कि वे टीका राज्य मशीनरी और निजी स्वास्थ्य प्रणाली से लें।' बयान में कहा गया है कि 4-5 महीने बाद टीका और अधिक मुक्त रूप से उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें