फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रयान 2 के सफल प्रक्षेपण पर वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई, पढ़िए किसने क्या कहा..

Mon, 22 Jul 2019 05:27 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चंद्रयान- 2 - फोटो : इसरो
विज्ञापन

इसरो के महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान- 2 ने दोपहर 2.43 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी। बारिश और घने बादलों के बीच चंद्रयान-2 की उड़ान को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। जानकारी के अनुसार, अभी तक ‘बाहुबली’ नाम से चर्चित जीएसएलवी मार्क-3 रॉकेट सामान्य तरीके से काम कर रहा है। जीएसएलवी मार्क-3 से चंद्रयान 2 अलग होकर आगे की तरफ बढ़ रहा है। इसरो चीफ के सिवन ने कहा कि चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग हमारी सोच से बेहतर रही। इसकी सफल लॉन्चिंग से खुशी है। ये वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, इसके लिए सभी वैज्ञानिकों को सैल्यूट। 

विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को चंद्रयान 2 के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसरो ने अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रचा है। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। 
 



वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी श्रीहरिकोटा से चंद्रयान 2 के प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि टीम इसरो ने चंद्रमा के लिए इस महत्वाकांक्षी और स्वदेशी मिशन के शुभारंभ के साथ भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है। राष्ट्र को अपने वैज्ञानिकों और टीम इसरो पर बहुत गर्व है।

 
विज्ञापन



राज्यसभा अध्यक्ष व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी इसरो को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अपने देशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं। हमारे वैज्ञानिक एक विशेष प्रशंसा के पात्र हैं, उनकी उपलब्धि ने देश का गौरव बढ़ाया है।
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'मैं अपने वैज्ञानिकों को चंद्रयान 2 के सफल प्रक्षेपण और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक और बेंचमार्क स्थापित करने के लिए बधाई देता हूं। मैं पीएम मोदी जी को भी धन्यवाद देता हूं कि वे हमारे संस्थानों को हर बार नए मानक स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।






यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंद्रयान- 2 के सफलतापूर्वक लांच होने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी। उन्होंने चंद्रयान मिशन-2 में यूपी के कुछ वैज्ञानिकों के होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस मिशन में आईआईटी कानपुर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। यह हमारे लिए गर्व का मौका है। इसके लिए इसरो बधाई का पात्र है।
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें