फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार कृष्ण बलदेव वैद का 92 साल की उम्र में निधन

Thu, 06 Feb 2020 10:40 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Krishna Baldev Vaid - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार कृष्ण बलदेव वैद का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। अमेरिका के न्यूयार्क में उन्होंने अंतिम सांस ली। दिल्ली निवासी कृष्ण बलदेव काफी समय से अमेरिका में अपनी बेटियों के साथ रह रहे थे। 

विज्ञापन


उन्हें 'दूसरे किनारे के', जैसी कालजयी रचना के लिए जाना जाता है। वैद की लेखनी में मनुष्य जीवन के नाटकीय सन्दर्भों की गहरी पहचान है। वर्ष 1927 में पंजाब के दिंगा में जन्मे वैद ने अंग्रेजी से स्नातकोत्तर और हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पीएचडी की। उनके साहित्य में साठ के दशक की चिंताएं गहरी होकर उभरी हैं। बिमल उर्फ जाएं तो जाएं कहां, काला कोलाज, एक नौकरानी की डायरी, नर नारी, माया लोक, जैसे उपन्यासों से उन्होंने हिंदी साहित्य में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई। साहित्य अकादमी सम्मान पा चुके वैद की रचनाओं का कई विदेशी भाषाओं में अनुवाद भी हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें