फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अम्मा’ के बाद ‘चिनम्मा’ संभालेंगी अन्ना द्रमुक की कमान

Sat, 10 Dec 2016 09:23 PM IST
एजेंसी/ चेन्नई
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
'अम्मा' जयललिता के निधन के पश्चात लंबे समय तक उनकी करीबी रही ‘चिनम्मा’ शशिकला अन्ना द्रमुक पार्टी प्रमुख का पद संभालेंगी। शशिकला को पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच में चिनम्मा के नाम से जाना जाता है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और राज्य के मंत्रियों ने उनसे पार्टी प्रमुख का पद संभालने का आग्रह है। नेताओं ने शशिकला से जोर देकर कहा कि वह ही पार्टी का नेतृत्व करने के योग्य हैं। एआईएडीएमके के अध्यक्ष मंडल के चेयरमैन ई. मधुसूदनन और लोकसभा के डिप्टी स्पीकर थंबीदुरई समेत नेता प्रतिनिधिमंडल ने शशिकला से मुलाकात कर पार्टी की कमान संभालने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


पार्टी महासचिव पद के लिए चर्चा में रहने वाले थंबीदुरई ने जया प्लस तमिल टीवी चैनल से कहा, ‘अम्मा के बाद सिर्फ चिनन्नमा। चिनम्मा, अम्मा के पदचिह्नों पर चलेंगी। इसलिए उन्हें तुरंत पार्टी प्रमुख का पद संभाल लेना चाहिए।’

उन्होंने शशिकला से कहा, ‘पार्टी और लोगों का कल्याण आपके हाथों में हैं। हम आपके साथ हैं।’ उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि शशिकला उनके आग्रह को स्वीकार कर लेंगी। थंबीदुरई ने कहा कि यह पार्टी की सर्वसम्मति से राय है कि शशिकला को ही पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईएडीएमके ने जया की वसीयत पर टिप्पणी से किया इनकार

- फोटो : file photo
अन्ना द्रमुक ने शनिवार को कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि दिवंगत पार्टी प्रमुख जयललिता ने लगभग 113.72 करोड़ रुपये की संपत्ति के लिए कोई वसीयत छोड़ी है या नहीं। जयललिता की वसीयत के बारे में सवाल पूछे जाने पर पार्टी प्रवक्ता सी. पोन्नैया ने कहा, ‘इस सवाल का कोई जवाब हमारे पास नहीं है।’

उन्होंने इसके आगे कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इस साल अप्रैल माह में जयललिता द्वारा दायर किए गए चुनावी हलफनामे में उनके बेहद ठाठ-बाट वाले वाले पोएस गार्डन आवास समेत विभिन्न संपत्तियों की जानकारी दी गई थी। उनकी कुल संपत्तियों का मूल्य 113.72 करोड़ रुपये है जिसमें चल और अचल संपत्तियों का मूल्य क्रमश: 41.63 करोड़ रुपये और 72.09 करोड़ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें