फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल : भाकपा के वरिष्ठ नेता सीए कुरियन का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 20 Mar 2021 03:38 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, इडुक्की
विज्ञापन
सीए कुरियन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के अनुभवी नेता सीए कुरियन का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण शनिवार को मुन्नार में उनके आवास में निधन हो गया। पार्टी के सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। ट्रेड यूनियन के नेता और केरल विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुरियन (88) के परिवार में तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन


भाकपा की ट्रेड यूनियन शाखा एआईटीयूसी के वरिष्ठ नेता कुरियन ने राज्य विधानसभा में तीन बार पीरमडे निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता के तौर पर 1960 में राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले कुरियन को बागान कामगारों के आंदोलन का नेतृत्व करने के सिलसिले में कई महीने जेल में रहना पड़ा।

कोट्टायम जिले में पुथुपल्ली के रहने वाले कुरियन ने बैंक की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा। वह 1977,1980,1996 में हुए विधानसभा चुनावों में निर्वाचित हुए। उन्होंने 1996 और 2001 के दौरान राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष का कार्यभार भी संभाला।
विज्ञापन


कुरियन के निधन पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि दिवंगत नेता ने राज्य में बागान कामगारों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। मुख्यमंत्री ने इडुक्की जिले में रह रहे लोगों की जिंदगियों को बेहतर बनाने में उनका योगदान याद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें