फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित फैसला : गुजरात के एक मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर आने वालों के प्रवेश पर लगी रोक

Sat, 20 Mar 2021 03:13 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के महिलाओं के पहनावे को लेकर दिए गए बयान पर जमकर बवाल हो रहा है। इसी बीच, गुजरात के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शामलाजी विष्णु मंदिर ट्रस्ट ने भी ऐसा ही एक विवादास्पद फैसला किया है। ट्रस्ट ने छोटे कपड़े (स्कर्ट बरमूडा) पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। मंदिर ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह नियम शुक्रवार से ही लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन


मंदिर ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि ऐसे कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के बाहर ही रोक दिया जाएगा। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से दर्शन करने तक के लिए कपड़ों की व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत मंदिर के बाहर ही पुरुषों के लिए धोती और पीतांबर और महिलाओं के लिए लहंगे की व्यवस्था होगी, जिन्हें पहनकर मंदिर में प्रवेश किया जा सकेगा। 

मंदिर ट्रस्ट ने लगाया बोर्ड
ट्रस्ट ने मंदिर के बाहर एक बोर्ड भी लगाया है, जिसमें लिखा है- दर्शन के लिए आने वाले भाइयों-बहनों से विनती है कि छोटे कपड़े और बरमूडा पहनकर आने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसीलिए पारंपरिक पोशाक पहन कर आएं। मास्क पहनना अनिवार्य है।
विज्ञापन







श्रीकृष्ण के श्यामल स्वरूप के नाम पर प्रसिद्ध है मंदिर
शामलाजी गुजरात के अरवल्ली जिले में स्थित एक कस्बा है, जो शामलाजी विष्णु मंदिर के नाम पर है। यह करीब 2,000 साल पुराना मंदिर है। यह पवित्र मंदिर मेशवो नदी के किनारे स्थित है। यह श्रीहरि के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के श्यामल स्वरूप के नाम पर है। यह गुजरात के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है।

बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा था, ‘औरतों को घुटने के पास फटी जींस पहने देखकर हैरानी होती है। ऐसी महिलाएं बच्चों के सामने ऐसे कपड़े पहनेंगी, तो उन्हें क्या संस्कार देंगी?’ उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ टिप्पणी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर कई महिलाओं ने सीएम रावत के बयान की आलोचना करते हुए रिप्ड जींस के साथ अपनी फोटो शेयर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें