फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरप्पा मोइली का दावा: अमित शाह के बाद जेल जाने की बारी थी नरेंद्र मोदी की, पार्टी के भीतर ही रोकी गई जांच

Thu, 19 Nov 2026 09:57 AM IST
राहुल कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने अमित शाह और नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि अदालत ने अमित शाह को उनके गृह राज्य से बाहर रहने का आदेश दिया था और मामले को दूसरे राज्य में स्थानांतरित कर दिया गया था। मोइली के मुताबिक, अमित शाह के बाद नरेंद्र मोदी की जेल जाने की बारी थी।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री मोइली ने कहा, अदालत ने अमित शाह को उनके गृह राज्य से बाहर कर दिया था और मामले को भी दूसरे राज्य में स्थानांतरित कर दिया गया था। जेल जाने वाले पहले व्यक्ति अमित शाह थे। इसके बाद नरेंद्र मोदी की बारी थी। उन्हें भी जेल जाना पड़ता और राज्य से बाहर किया जाता। 

अपनी ही पार्टी पर लगाए जांच रोकने के आरोप
मोइली ने इसे अपनी पार्टी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी ही पार्टी के भीतर से ही नरेंद्र मोदी के खिलाफ जांच रोक दी गई थी। उन्होंने कहा, यह हमारी पार्टी की त्रासदी है। हमारी अपनी पार्टी के भीतर ही मोदी के खिलाफ जांच रोक दी गई। यह सब हमारी ही सरकार के दौरान हुआ था। इसकी वजह मनमोहन सिंह नहीं, बल्कि पार्टी के दूसरे नेता थे। इसका नतीजा है कि आज हम इसका खामियाजा भुगत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें