फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसदों ने की स्पीकर से अपील, भगवंत मान को पहले नशा मुक्ति केंद्र भेजो

Tue, 02 Aug 2016 05:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भगवंत मान - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान पर विरोधी दल के सांसद नरम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। संसद की सुरक्षा व्यवस्था का विडियो फेसबुक डालने के चलते निशाने पर आए आप सांसद मान को अब शराब मुक्ति केंद्र भेजे जाने की अपील की गई है। कुछ लोकसभा सांसदों  ने स्पीकर सुमित्रा महाजन को पत्र लिखा है और अपील की है कि  भगवंत मान को पहले शराब मुक्ति केंद्र भेजा जाए, इसके बाद ही उन्हें संसद की कार्यवाही में शामिल होने दिया जाए।
विज्ञापन

 
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक,  स्पीकर से यह मांग करने वाले सांसदों में शिरोमणि अकाली दल के प्रेम चंदू माजरा, बीजेपी के महेश गिरि और आप से निलंबित हरिंदर खालसा शामिल हैं। हरिंदर सिंह खालसा ने पिछले दिनों यह भीआरोप लगाया था कि भगवंत मान शराब पीकर संसद आते हैं और उन्हें उनकी सीट की ओर से बदबू आती है। हरिंदर खालसा ने इस संबंध में भी लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा था और मांग की थी कि उनकी सीट बदली जाए। 
विज्ञापन


हरिंदर आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। बाद में अनुशासनात्मक कार्रवाई के आधार पर आप ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें