फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Semicon India 2025: पीएम मोदी कल सेमीकॉन इंडिया का उद्घाटन करेंगे; 48+ देशों के करीब 2500 प्रतिनिधि होंगे शरीक

Mon, 01 Sep 2025 10:13 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेमीकॉन इंडिया 2025 का आयोजन दो से चार सितंबर तक नई दिल्ली के यशोभूमि में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे और तीन सितंबर को सीईओ राउंडटेबल में शामिल होंगे। सम्मेलन में 48 देशों के 2500 प्रतिनिधि और 20 हजार से अधिक प्रतिभागी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : X/@BJP4India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन 2 से 4 सितंबर तक चलेगा और भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को मजबूत व आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित होगा। इस बार 48 से अधिक देशों के करीब 2500 प्रतिनिधि और 20,000 से ज्यादा प्रतिभागी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन


सरकार का लक्ष्य भारत को सेमीकंडक्टर डिजाइन और उत्पादन का वैश्विक केंद्र बनाना है। उद्घाटन के बाद, प्रधानमंत्री 3 सितंबर को सीईओ राउंडटेबल में भी शामिल होंगे। इस दौरान वैश्विक उद्योग जगत के बड़े नेता भारत में निवेश, तकनीक और सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें- 'उचित संदेह से परे' वाले सिद्धांत पर कोर्ट सख्त, कहा- इसका इस्तेमाल कर अपराधी बच निकलते हैं
विज्ञापन


सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री पर होगा बड़ा फोकस
तीन दिन चलने वाला यह सम्मेलन सेमीकंडक्टर फैब, एडवांस पैकेजिंग, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर केंद्रित होगा। इसमें डिजाइन लिंक्ड इंसेंटिव (DLI) योजना, स्टार्टअप इकोसिस्टम की प्रगति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे मुद्दे भी शामिल होंगे।

वैश्विक सहभागिता और निवेश संभावनाएं
सम्मेलन में 150 से अधिक वक्ता और 50 से ज्यादा वैश्विक नेता भाग लेंगे। साथ ही 350 से अधिक प्रदर्शक अपनी तकनीकी क्षमताएं पेश करेंगे। छह देशों की राउंडटेबल चर्चाएं, स्टार्टअप और वर्कफोर्स डेवलपमेंट के लिए विशेष पवेलियन भी इस आयोजन का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'आंदोलन पर हाईकोर्ट के निर्देशों को करेंगे लागू', आरक्षण पर जानें क्या बोले सीएम फडणवीस

अब तक की यात्रा और भविष्य की दिशा
सेमीकॉन इंडिया सम्मेलन की शुरुआत 2022 में बंगलूरू से हुई थी। 2023 में यह गांधीनगर और 2024 में ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ। इस बार दिल्ली में इसका आयोजन भारत की सेमीकंडक्टर नीति और भविष्य की दिशा को वैश्विक मंच पर और मजबूती से प्रस्तुत करेगा। माना जा रहा है इससे भारत को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें