फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में गायों को बचाने की अनोखी पहल, NGO ने शुरू की ‘सेल्फी विद काऊ’ प्रतियोगिता

Mon, 30 Oct 2017 07:15 AM IST
एजेंसी, कोलकाता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : indian express
विज्ञापन
 सेल्फी का क्रेज सोशल मीडिया पर खूब देखा गया है लेकिन लोगों ने अब इस सेल्फी में गायों को भी शामिल कर लिया है। हाल में कोलकाता के एक गैर सरकारी संगठन ने गायों को बचाने और गोजातीय जानवरों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अनोखी मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन


सेल्फी कि इस प्रतियोगिता को ‘सेल्फी विद गाय’ का नाम दिया गया है। इस मुहिम को ‘काउफाई’ का उपनाम नाम भी दिया गया है। मुहिम को शुरू करने वाले एनजीओ ‘गौ सेवा परिवार’ ने बताया कि उन्हें इस मुहिम पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

पढ़ें-  बंगलूरू: गौहत्या की शिकायत करने वाली महिला पर भीड़ का हमला, पत्थरबाजी

 एनजीओ से जुड़े अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि गाय सुरक्षा को राजनीति या धर्म से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। सामाजिक और वैज्ञानिक उपयोग के लिए गाय की सुरक्षा किए जाने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें