भारतीय टीम ने कानपुर वनडे में जैसे ही जीत हासिल की टीम इंडिया ने लगातार सात वनडे सीरीज जीतने का नया इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में हार के बाद 1-0 से पिछड़ने के बाद पुणे और कानपुर में लगातार दो मैचों में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा करना बेहद रोचक रहा। जब तक टॉम लैथम पिच पर थे तब तक ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम 338 रन के लक्ष्य का पीछा करके नया इतिहास रच देगी लेकिन वह इस मुकाम से 6 रन पहले ही ढेर हो गई। इसके साथ ही मैच और सीरीज दोनों टीम इंडिया के नाम हो गई। कानपुर में खेले गए इस रोमांचक मैच में टीम इंडिया की जीत के बाद ट्विटर पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई। लोग टीम इंडिया के साथ साथ जसप्रीत बुमराह की शान में कसीदे पढ़ रहे थे। आईइए नजर डालते हैं क्रिकेट की दुनिया से जुड़े लोगों की टीम इंडिया की जीत पर क्या रही प्रतिक्रिया।
सचिन तेंदुलकर
मास्टर ब्लास्टर इस मैच पर करीबी नजर जमाए हुए थे। सचिन ने ट्वीट कर कहा, एक रोमांचक मैच का सटीक अंत। जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल का शानदार प्रदर्शन। ऐसा ही प्रदर्शन करते रहो।
टी-20 के लिए मेरी शुभकामनाएं।
Perfect finish to a thrilling game. Great work @Jaspritbumrah93 @BhuviOfficial & @yuzi_chahal. Keep it up boys. My Best wishes for the T20Is pic.twitter.com/C74JbGGpb6
— sachin tendulkar (@sachin_rt) October 29, 2017
सुरेश रैना
टीम इंडिया से बाहर चल रहे सुरेश रैना ने भारतीय टीम की जीत के बाद कहा, भारतीय टीम की शानदार वापसी, कीवी टीम के जबड़े से जीत छीन ली।
What a comeback #TeamIndia👌Literally snatched victory from the jaws of defeat. Let's grab the T20 cup already😜 #IndvNz @BCCI. pic.twitter.com/MowZiVuWCp
— Suresh Raina (@ImRaina) October 29, 2017
आकाश चोपड़ा
दबाव में गेंदबाजी करते वक्त बुमराह अविश्वसनीय होते हैं। ऐसे में वो परफेक्ट यॉर्कर, बेहतरीन स्लोवर वन्स फेंकने के साथ विकेट पर सीधा निशाना भी लगाते हैं।
Bumrah is unbelievable under pressure. Executes perfect Yorkers. Well disguised slower ones. And even direct hits. 👍🙌🏏 #IndvNZ
— Aakash Chopra (@cricketaakash) October 29, 2017
हर्षा भोगले
मशहूर टीवी कॉमेन्ट्रेटर हर्षा भोगले ने कहा, करीबी मुकाबले में शैतानों को कभी कम न आंके। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने संयम बनाए रखा और न्यूजीलैंड चिंतित दिखाई दी।
Never underestimate the demons in the mind in a close game. India were the calmer side, New Zealand probably more tense
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) October 29, 2017
वीवीएस लक्ष्मण
टीम इंडिया के वेरी वेरी स्पेशल प्लेयर रह चुकी वीवीएल लक्ष्मण ने ट्वीट कर कहा, अंतिम ओवरों में बुमराह बेहद शानदार रहे। न्यूजीलैंड ने शानदार संघर्ष किया। 1-0 से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया सीरीज जीतने के लिए व्याकुल नजर आई। इस तरह के तनावपूर्ण मैच में बुमराह और चहल ने 20 ओवर में 94 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। रनों की बारिश वाले मैच में ये प्रदर्शन शानदार है। वेल डन टीम इंडिया!!
Bumrah was simply outstanding in the end. NZ fought really well but India were simply relentless to win the series after being 1-0 down
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) October 29, 2017
In such a high scoring game, Bumrah and Chahal between them had 20-0-94-5 , exemplary performance in a run feast. Well done Team India .
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) October 29, 2017
हरभजन सिंह
वहीं टर्बनेटर हरभजन सिंह ने बुमराह की तारीफ करते हुए लिखा, बूम-बूम बुमराह!!
Boom boom Buuuummmmrrrrraaaahhhhh 🌟🌟🌟🌟🌟🇮🇳🏏 #INDvNZ
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) October 29, 2017
वीरेंद्र सहवाग
ट्विटर पर अपनी अनोखी चुटकी के लिए जाने जाने वाले नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग ने पहले तो विराट कोहली के 32वें शतक की तारीफ करते हुए कहा, सेंचुरी तो हीमोग्लोबिन की तरह विराट के खून में शामिल हो गई है। 202 वनडे में 32 शतक। इसके बाद मैच के रोमांच के बाद उन्होंने कहा, 4 ओवर में जीत के लिए कीवी टीम को 35 रन चाहिए थे। लेकिन दुआओं में बहुत ताकत है, भुवी और बुमराह की स्किल्स में भी। बधाई हो टीम इंडिया!!
Century toh haemoglobin ki tarah Virat Kohli ke khoon mein hi shaamil ho chuki hai. 32 one day 100’s in 202 matches.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 29, 2017
35 were needed in 4 overs at this stage. Duaaon me bahut taakat hai , Bumrah aur Bhuvi ke skills me bhi. Badhhai Team India. https://t.co/GOyuQaHB4t
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 29, 2017
इरफान पठान
टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान ने कहा, सीरीज जीतने के लिए किए कड़े संघर्ष के लिए वेल डन टीम इंडिया। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह का शानदार प्रदर्शन।
Well done team India for hard fought series win,Virat Rohit bumrah special effort guys #IndvsNZ
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) October 29, 2017