फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरबन की खाड़ी से टकराएगा तूफान 'बुलबुल’, कोलकाता में 12 घंटे तक उड़ानें स्थगित

Sat, 09 Nov 2019 10:40 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान 'बुलबुल' - फोटो : ANI
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान बुलबुल को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में सुरक्षा मजबूत कर दी गई है। उन इलाकों में राहत व बचाव टीमें भी मुस्तैद हैं। इस बीच, कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार शाम छह बजे से अगले 12 घंटों तक उड़ानों का संचालन स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुलबुल तूफान के शनिवार देर रात 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित सुंदरबन की खाड़ी से टकराने का अंदेशा है। इस तूफान की वजह से कोलकाता और आस-पास के छह तटवर्ती जिलों में शुक्रवार से ही तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है।



ससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सरकार ने इन इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सुंदरबन इलाके में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। राज्य के तटवर्ती इलाकों में स्थित पर्यटन केंद्रों को शुक्रवार शाम तक पर्यटकों से खाली करा लिया गया।

विज्ञापन

वहीं, दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर क्षेत्र में चक्रवाती तूफान बुलबुल के कारण भारी बारिश हो रही है। ममता बनर्जी ने राहत और बचाव कार्य की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कंट्रोल रूम का दौरा किया।
विज्ञापन





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें