फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, चार उग्रवादी गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद

Sun, 05 Jul 2026 06:56 PM IST
Pavan अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई करते हुए चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रतिबंधित यूएनएलएफ (पी) और केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के सक्रिय सदस्यों पर शिकंजा भी कसा गया है।
विज्ञापन
मणिपुर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवाद और जबरन वसूली के खिलाफ अभियान तेज करते हुए चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रतिबंधित संगठन यूएनएलएफ (पी) का एक सक्रिय सदस्य भी शामिल है। इसके अलावा चंदेल और थौबल जिलों में चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार, ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Air India Express: विदेश घूमने का सपना अब सस्ता! यह एयरलाइन कंपनी दे रही 15% तक की छूट, जानें पूरी डिटेल

प्रतिबंधित संगठनों के सदस्यों पर शिकंजा
पुलिस के अनुसार, तीन जुलाई को इंफाल पूर्व जिले के मणिपुखरी क्षेत्र से प्रतिबंधित यूएनएलएफ (पी) के सक्रिय सदस्य चंदम गीतचंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। उस पर जबरन वसूली में शामिल होने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि वह पाओना बाजार क्षेत्र में एक इमारत में ठहरा हुआ था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पिस्तौल और बंदूकें, मोर्टार और ग्रेनेड बरामद
इसी तरहह से चंदेल जिले के मोलचाम थाना क्षेत्र के मोम्बी गांव और थौबल जिले के हीरोक थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 13 पिस्तौल और बंदूकें, दो अस्थायी मोर्टार, 13 ग्रेनेड, विभिन्न हथियारों की कई मैगजीन तथा 1,300 से अधिक कारतूस बरामद किए गए।

जबरन वसूली के आरोप में तीन गिरफ्तार
इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के तीन सक्रिय सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, तीनों पर जबरन वसूली में शामिल होने का आरोप है। इस कार्रवाई के दौरान एक स्कूटर और अन्य सामान भी जब्त किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मौत के छह साल बाद सच आएगा सामने? SNDP नेता के मौत की नए सिरे से जांच चाहती है पत्नी, मंत्री से न्याय की गुहार

मामले में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और बरामद हथियारों के नेटवर्क तथा उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें