फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर में सुरक्षाबलों ने चलाया अभियान, सात उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

Tue, 22 Jul 2025 06:21 PM IST
रिया दुबे एन. अर्जुन, इंफाल

सार

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने सुरक्षा बलों ने मंगलावर को अभियान चलाकर सात सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। इसमें केसीपी के तीन सक्रिय कैडर और यूपीपीके के चार उग्रवादी शामिल हैं। साथ ही कई अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए।
विज्ञापन
मणिपुर हिंसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने राज्यभर में समन्वित अभियान चलाकर सात सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। ये कार्रवाइयां मंगलवार को म्यांमार सीमा से सटे इलाकों और राज्य की संवेदनशील क्षेत्रों में की गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra: गढ़चिरौली में सीएम फडणवीस बोले- विकास रोकने की साजिश कर रहे शहरी नक्सली, विदेश से मिल रही फंडिंग

केसीपी के तीन कैडरों को किया गया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक सबसे बड़ी सफलता टैंग्नौपाल जिले के मोरेह थाना क्षेत्र के पंगल बस्ती में सीमा स्तंभ संख्या 79 के पास मिली। यहां कांगलेइपक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) के तीन सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह से एक अन्य खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए इंफाल पूर्व जिले केहींगांग थाना अंतर्गत कोइरेंगई चिंगोल लाइकाई इलाके से यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलेइपक (यूपीपीके) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अत्याधुनिक हथियार हुए बरामद
इसके अलावा, कांगपोकपी जिले में स्थित टिंगकाई खुल्लेन गांव और माओहिंग वचंगौबुंग गांव के आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाकर कई अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए। जब्त हथियारों में इंसास राइफल, 303 राइफल (टेलिस्कोपिक साइट के साथ), एम16, एमए1 असॉल्ट राइफल, स्नाइपर राइफल, पिस्तौल, देशी हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें