हरकत-अल-मुजाहिद्दीन के आतंकवादी
- फोटो : एएनआई
जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा से सुरक्षा बलों ने हरकत-उल-मुजाहिद्दीन के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि कुछ दिन पहले हरकत-उल-मुजाहिद्दीन का एक स्वयंभू कमांडर और उसका साथी बारामूला जिले के सोपोर शहर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों को धोखा देकर भागने होने में कामयाब हो गया था।
Jammu & Kashmir: Security forces arrested two terrorists of Harkat-ul-Mujahideen from Handwara pic.twitter.com/u6D19TNKvS
— ANI (@ANI) August 14, 2017
उत्तर कश्मीर के पुलिस उप महानिरीक्षक अब्दुल क्यूम मन्हास ने बताया था कि बशरत सलीम यहां से 55 किलोमीटर दूर सोपोर शहर के न्यू कॉलोनी स्थित एक घर में ठहरा हुआ था पर तलाशी के दौरान वह पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ के जवानों की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया।
इस घर से तलाशी दल को एक एके असॉल्ट राइफल, 3 मैगजीन, 90 राउंड गोलियां, दो ग्रेनेड और एक लैपटॉप मिले थे। आतंकवादियों ने घर से फरार होते वक्त उसमें आग लगा दी थी।