सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के लगभग 200 ऑफिसर्स मेस में लगे वाईफाई सिस्टम व स्मार्ट टीवी, डीजी प्रवीण कुमार के रडार पर आ गए हैं। मेस में वाईफाई कनेक्शन और राउटर इंस्टॉल किए गए हैं। वहां पर वाईफाई का पासवर्ड भी डिस्प्ले किया गया है।
डीजी इस बात से नाखुश हैं। उन्होंने इच्छा जताई है कि अधिकारी मेस में लगे वाईफाई/राउटर सिस्टम को हटाया जाए। साथ ही उन्होंने संबंधित अफसरों से इसके विकल्प को लेकर सुझाव मांगे हैं। सूत्रों का कहना है कि मौजूदा सिस्टम से सुरक्षा में सेंध लगने का खतरा है। वाईफाई के दुरुपयोग की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
28 फरवरी तक देने हैं सुझाव
डीजी ने मेस में लगे स्मार्ट टीवी पर भी सवाल उठाया। मनोरंजन के लिए लगाए गए टीवी सैट, वाईफाई कनेक्शन से चलते हैं। मेस में लगे वाईफाई कनेक्शन को हटाने बाबत संबंधित अधिकारियों से कमेंट्स मांगे गए हैं। स्मार्ट टीवी चल सकें, इसके लिए वाईफाई का विकल्प क्या हो, यह सुझाव भी मांगा गया है। ये सुझाव 28 फरवरी तक देने हैं।
ये भी पढ़ें:- NCERT Book Row: न्यायपालिका में भ्रष्टाचार वाले हिस्सा पर विवाद, एनसीईआरटी ने मांगी माफी; किताब बिक्री पर रोक
सुरक्षा पर सवाल
बीएसएफ सूत्रों का कहना है कि ऑफिसर्स मेस में लगे वाईफाई का दुरुपयोग न हो, इसके चलते डीजी ने यह सख्त कदम उठाया है। मेस में लगे वाईफाई से कोई व्यक्ति बीएसएफ के संवेदनशील स्थानों, तकनीकी उपकरणों या अन्य तरह के ऐसे फोटो/वीडियो कहीं पर न भेज दें, जिससे बल की सुरक्षा में सेंध लगने का खतरा पैदा हो जाता है।
अन्य वीडियो:-