फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पुलिस कमीश्नर को प्लेन हाइजैक की मेल भेजने के आरोप में एक गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2017 12:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई पुलिस कमीश्नर को हाइजैक की मेल भेजने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। हैदराबाद फोर्स ने इस शख्स को गिरफ्तार किया है। बता दें कि रविवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर हाईजैक की धमकी का कॉल आया।
विज्ञापन


Hyderabad Police Task force arrested one person who sent a hoax mail regarding a plane hijack to Mumbai Police Commissioner.— ANI (@ANI_news) April 20, 2017


सुरक्षा एजेंसियों ने चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद एयरपोर्ट की सिक्योरिटी बढ़ाते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया। एएनआई के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ी जांच शुरू कर दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 23 लोगों की टीम ने हाईजैक का प्लान बनाया था।
विज्ञापन

  Security tightened at Chennai airport following a hijack threat call, police investigation underway. — ANI (@ANI_news) April 16, 2017 Security tightened at Mumbai airport following hijack threat. (Inside visuals) pic.twitter.com/NzHWy3PWgJ — ANI (@ANI_news) April 16, 2017

इससे पहले एयरपोर्ट सिक्योरिटी कमिटी ने शनिवार को सुरक्षा को लेकर मीटिंग की थी। सूत्रों की माने तो एक महिला की ओर से मेल आया जिसके मुताबिक 6 लड़के मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद एयरपोर्ट को हाईजैक करने का प्लान बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसमें 23 लोगों की टीम शामिल है, जिन्होंने रविवार को तीन हाईजैक करने का प्लान बनाया था।

सीआईएसएफ के डायरेक्टर-जनरल ओ पी सिंह ने कहा कि हाईजैक का कॉल आने के बाद एयरपोर्ट को हाई अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट्स पर फोर्स की संख्या भी बढ़ा दी गई है। साथ ही सिक्योरिटी एजेंसियां शहर की पुलिस से भी तालमेल बिठा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें