फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में सियासी संकट के बीच विधानसभा में 11 से 14 जुलाई तक धारा 144 लागू

Thu, 11 Jul 2019 12:10 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कर्नाटक में चल रहे सियासी भूचाल के बीच 11 जुलाई से 14 जुलाई तक विधानसभा में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके अनुसार गुरुवार से विधानसभा में चार से अधिक लोग एक साथ इकट्ठे नहीं हो सकते हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायकों ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इन विधायकों का आरोप है कि विधानसभा स्पीकर अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से पीछे हट रहे हैं और उनके इस्तीफे को स्वीकार करने में समय ले रहे हैं। वहीं विधानसभा स्पीकर इस्तीफा मिलने से ही इनकार कर रहे हैं।

मंगलवार को विधानसभा स्पीकर केआर रमेश कुमार ने कहा कि 13 बागी विधायकों के इस्तीफे के मामले के लिए उन्हें कम से कम 6 दिन की जरूरत है। इससे कांग्रेस-जेडीएस को रणनीति बनाने का समय मिल सकता है। 224 सदस्यों की विधानसभा में बहुमत के लिए 113 विधायकों की जरूरत है। 
विज्ञापन


इधर, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राज्य में सरकार बनाने के लिए आतुर हैं। वहीं, कांग्रेस-जेडीएस सरकार बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन

बंगलूरू भेजे गए शिवकुमार

कर्नाटक कांग्रेस के बागी विधायकों को मनाने पहुंचे कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार को मुंबई पुलिस ने वापस बंगलूरू भेज दिया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा और अन्य कांग्रेस नेताओं को भी रिहा कर दिया गया है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने मंगलवार दोपहर पवई स्थित होटल के बाहर से डीके शिवकुमार को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें