फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद: कर्नाटक पर राज्यसभा स्थगित, रेलमंत्री ने कहा- रेलवे के निजीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं

Wed, 10 Jul 2019 09:53 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राज्यसभा (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर राज्यसभा में बुधवार को कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की बैठक तीन बार के स्थगन के बाद अंतत: दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी। शोरशराबे के बीच ही सदन में आम बजट पर कुछ देर चर्चा हुई। 

विज्ञापन


तीन बार के स्थगन के बाद तीन बजे सदन की बैठक शुरू होने पर कांग्रेस के सदस्यों ने फिर से कर्नाटक मुद्दे पर नारेबाजी शुरू कर दी। उपसभापति हरिवंश ने आसन के समीप आकर नारेबाजी कर रहे कांग्रेस सदस्यों से अपने स्थान पर जाने का अनुरोध किया ताकि बजट पर चर्चा शुरु करायी जा सके। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा में मंगलवार को देर रात तक बजट पर चर्चा हुई। उन्होंने उच्च सदन होने का हवाला देते हुए नारेबाजी कर रहे सदस्यों से सदन की बैठक सुचारु बनाने का अनुरोध किया। 
विज्ञापन


नारेबाजी नहीं रुकने पर उपसभापति ने हंगामे के बीच ही भाजपा के सुरेश प्रभु से आम बजट पर बोलने के लिये कहा। प्रभु ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट को देश के भविष्य की आधारशिला बताते हुये कहा कि इस बजट के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की देश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। 
 

रेलवे के निजीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं: पीयूष गोयल

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में कहा कि भारतीय रेलवे के निजीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने यह जवाब निजी ऑपरेटरों को दो ट्रेनें देने के सवाल पर दिया। एक लिखित उत्तर में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि "निजी ऑपरेटर्स के द्वारा चलाने के लिए अब तक किसी भी विशिष्ट यात्री ट्रेन की पहचान नहीं की गई है।

हालांकि, सूत्रों ने कहा है कि रेलवे ने नई दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस को प्राइवेट ऑपरेटरों द्वारा चलाए जाने के लिए चुना है, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

आईएसआई कर रही खालिस्तानी तत्वों का समर्थन 

गृहराज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत विरोधी गतिविधियों के लिए कनाडा में खालिस्तानी तत्वों को समर्थन दे रही है। आतंक के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है और हमने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

भारत-पाक बॉर्डर पर लगाई जा रही है अत्याधुनिक बाड़

राज्यसभा में पूछे गए प्रश्न 'पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा के लिए सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट की प्रगति के लिए क्या उपाय किए हैं?' के जवाब में गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि अमृतसर के नजदीक भारत-पाक सीमा पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत 7.18 किलोमीटर की दूरी में पुराने तारबंदी को हटाकर मजबूत और जंगरोधी बाड़ में बदलने की मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कर्नाटक में एनआरसी की मांग

लोकसभा में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने अवैध अप्रवासियों को राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि कल बगलूरू में बांग्लादेश से संचालित होने वाले एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था। मैं केंद्र से आह्वान करता हूं कि वे एनआरसी को कर्नाटक तक बढ़ाएं ताकि अवैध बांग्लादेशियों को निकाला जा सके।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें