फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: महामारी की दूसरी लहर ने ग्रामीण क्षेत्रों को झकझोरा, दो गुना ज्यादा निकल रहे नए मामले

Fri, 07 May 2021 11:32 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के शहरी क्षेत्रों को प्रभावित करने के बाद कोरोना महामारी ने अब ग्रामीण क्षेत्रों में तबाही मचा दी है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण का फैलवा तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
कोरोना कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना की दूसरी लहर सिर्फ शहरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में महामारी तेजी से फैल रही है। कई राज्यों में ग्रामीण इलाकों की जमीनी हकीकत के बारे में जानकारी जुटाई गई, तो मालूम पड़ा कि कोरोना से सिर्फ शहरी क्षेत्र प्रभावित नहीं है। गांवों में भी संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रही है। महराराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात समेत अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र कोरोना महामारी की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित है। गांवों की सड़कें भी सुनी हैं, हाट-बाजार पूरी तरह से बंद हैं। लोग डरे और सहमे हैं। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। यहां पिछले कुछ समय से हर रोज 60 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं, अब तक राज्य में 49.42 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 73,515 लोगों की मौत हो गई है।  इनमें 42.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, महाराष्ट्र के अमरावती जिले के ग्रामीण इलाके शहरी क्षेत्रों की तुलना में ज्यादा प्रभावित हैं। शहर के मुकाबले गांव से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। जिला कलेक्टर शीलेश नवल के मुताबिक अमरावती शहर ने मंगलवार को 249 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए, जबकि अमरावती के ग्रामीण इलाकों में 947 नए मामले दर्ज किए गए।

नागपुर का है बुरा हाल
जनवरी के बाद से अमरावती शहर में कोविड से 504 मौतें हुई हैं।  जबकि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 521 मौतें दर्ज की गई हैं। अमरावती में कोविड-19 के नए हॉटस्पॉट वारुद, अचलपुर, मोरशी, अंजनगांव सुरजी और तिवसा है। प्रशासन यहां पर कोविड केयर सेंटर शुरू करने की योजना बना रहा है।  वहीं नागपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। 5 मई को, नागपुर शहर में 36, 648 एक्टिव केस सामने आए, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 29,568 सक्रिय मामले थे स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नागपुर तहसील के तहत 14 तहसीलों में, 112 कोविड परीक्षण केंद्र हैं। इसमें ग्रामीण अस्पताल और निजी लैब भी शामिल हैं।
विज्ञापन


हरियाणा 
हरियाणा के ग्रामीण अंचलों में कोविड मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रोहतक शहर से 10 किलोमीटर दूर टिटोली गांव में पिछले दस दिनों में कोरोना से 40 लोगों की मौत हो गई है। गांव में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीणों की कोविड जांच की जा रही है। साथ ही पॉजिटिव आने पर आइसोलेट होने को कहा जा रहा है। 

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। कानपुर देहात और ग्रामीण इलाकों में कोरोना मामलों में भारी इजाफा हुआ है। 5 मई को शहर ने 24 घंटों में 67 लोगों की मौत हुई है। राज्य में लागू लॉकडाउन को अगले हफ्ते तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कानपुर शहर और देहात की स्थिति बिगड़ती जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना मरीजों को उचित परामर्श दिया जा रहा है। 

गुजरात
गुजरात सरकार ने 36 शहरों में रात का कर्फ्यू लगा दिया है, लेकिन गांवों में कोरोना की वजह से स्थिति भयावह होती जा रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शहर से ज्यादा गांव में कोरोना मरीज निकल रहे हैं। बढ़ते मामलों की वजह से स्वास्थ्य व्यवस्था भी प्रभावित होने लगी हैं। कई मरीजों को वेंटिलेर बेड भी उपलब्ध नहीं हो रहा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें