फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम और बंगाल में प्रचार का शोर थमा

Sat, 09 Apr 2016 07:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गुवाहाटी/कोलकाता
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
असम और पश्चिम बंगाल में दूसरे दौर में सोमवार को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर शनिवार को थम गया। असम की 126 में से 65 सीटों पर पहले चरण में चार अप्रैल को वोट पड़े थे। यहां अब दूसरे चरण में बाकी सीटों पर वोटिंग होनी है।
विज्ञापन


वहीं पश्चिम बंगाल में पहले चरण के दूसरे हिस्से में दक्षिण बंगाल की 31 सीटों के लिए मतदान होगा।
इस दौर में विधानसभा में विपक्ष के नेता सूर्यकांत मिश्र, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मानस भुंइया और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है।

दूसरे दौर से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत तमाम दलों के कई नेताओं ने धुआंधार चुनाव प्रचार किया। इस दौरान सबने एक-दूसरे पर जमकर हमले किए। पहले दौर में दोनों राज्यों में भारी मतदान हुआ था। असम में इस दौरान 78 और बंगाल में 80 फीसदी वोट पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें