फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने बंगाल सरकार के साथ की बैठक, सुरक्षा इंतजाम पर हुई बातचीत

Tue, 01 May 2018 05:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अगले महीने होने वाले पंचायत चुनावों में सुरक्षा के मुद्दे पर राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि बैठक में दूसरे अधिकारियों के अलावा राज्य पुलिस के महानिदेशक सुजीत कर पुरकायस्थ और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व व्यवस्था) अनुज शर्मा भी शामिल थे।

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार से मुक्त व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए हर मतदान केंद्र और परिसर में पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने को कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक, आयोग का कहना है कि मुक्त व निष्पक्ष चुनावों के लिए समुचित सुरक्षा इंतजाम जरूरी हैं।

इससे पहले शनिवार को चुनाव आयोग के साथ बैठक में राज्य के प्रमुख विपक्षी दलों ने मतदान और सुरक्षा इंतजाम पर चिंता जताई थी। तब आयोग ने इस मुद्दे पर सरकार से बात कर सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने का भरोसा दिया था। 
विज्ञापन


सुरक्षा इंतजाम के अलावा राज्य चुनाव आयोग 58 हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों में चुनाव कराने के लिए भारी तादाद में चुनाव कर्मचारियों की जरूरत को लेकर भी चिंतित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें