फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति बासु का रिकॉर्ड तोड़ पवन चामलिंग बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

Tue, 01 May 2018 04:07 AM IST
एजेंसी, गंगटोक
विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग सबसे अधिक समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बासु के नाम की था।

विज्ञापन


68 वर्षीय पवन चामलिंग सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के संस्थापक अध्यक्ष हैं। मुख्यमंत्री बने हुए रविवार को उन्हें 25 साल हो गए। वे पिछले 25 सालों से लगातार मुख्यमंत्री बने हुए हैं। 

सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने पहली बार 12 दिसंबर, 1994 को शपथ ग्रहण की थी। 22 सितंबर, 1950 को दक्षिणी सिक्किम के यांगांग में जन्मे पवन चामलिंग ने हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उनकी मां का नाम आशा रानी चामलिंग जबकि पिता का नाम आश बहादुर था। 
विज्ञापन


उन्होंने 32 साल की उम्र में राजनीति में कदम रखा। नार बहादुर भंडारी के कार्यकाल में उन्होंने 1989 से 1992 तक उद्योग, सूचना और जन संचार मंत्री के रूप में काम किया। हालांकि सिक्किम में लगातार जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच उन्होंने 1993 में एसडीएफ का गठन किया।

मुख्यमंत्री आवास पर रविवार को भारी संख्या में जनता जुटी और इस अवसर पर जश्न मनाया। वहीं प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए चामलिंग ने कहा कि मैं अपने राज्य की जनता द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निभा रहा हूं। अगर वे चाहेंगे कि मैं आराम करूं तो भी ठीक है और अगर वे चाहेंगे मैं सेवा करूं तो भी ठीक है। मेरा अपना कोई एजेंडा नहीं है।

पांच बार बंगाल के सीएम बने थे बासु 
सीपीआई (एम) के नेता ज्योति बासु पांच बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने थे। वे 21 जून, 1977 को सत्ता में आए थे। इसके बाद 6 नवंबर, 2000 तक वे सत्ता में रहे। साल 2000 में स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने शासन की बागडोर बुद्धदेब भट्टाचार्य को सौंप दी थी। बासु की मृत्यु 95 साल की उम्र में साल 2010 में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें