फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारा की 67 संपत्तियों की नीलामी अगले सप्ताह से होगी शुरू

Wed, 27 Apr 2016 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सुब्रत रॉय सहारा - फोटो : pti
विज्ञापन
सेबी ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा कि सहारा की संपत्ति बेचने का कार्य चार महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए योजना बना ली गई है। सेबी ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब देते हुए कहा कि सहारा की 67 संपत्तियों की नीलामी अगले सप्ताह शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


देश के उच्चतम न्यायालय ने सेबी को सहारा समूह की संपत्तियां बेचने का अधिकार दे दिया 29 मार्च को एक आदेश के तहत दे दिया था। पर उच्चतम न्यायालय ने सेबी को आदेश दिया है कि सहारा समूह की संपत्ति तभी बेची जाए, जब सर्किल रेट के आधार पर संपत्ति का कुल मूल्‍य 90 फीसदी से ऊपर हो। अगर 90 फीसदी से कम बोली लगती है तो सेबी इन संपत्तियों की नीलामी न करें।

सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को अधिकार देते हुए कहा है कि सुब्रत रॉय की जेल से रिहाई के लिए संपत्तियों की नीलामी सेबी कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सेबी सहारा समूह की 67 संपत्तियां बेचने की कार्रवाई शुरू करेगा जिससे सुब्रत रॉय की जमानत के लिए जरूरी पैसे का इंतजाम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें