कुलभूषण जाधव को लेकर चल रही बातचीत के बीच भारत और पाकिस्तान रूस के सोची में आमने-सामने होंगे। सोची में अगले हफ्ते SCO समिट होना है, वहां दोनों देशों के प्रतिनिधि भी होंगे, हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि समिट से अलग दोनों देश विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय बातचीत करेंगे या फिर नहीं। समिट मुख्य तौर पर आतंकवाद पर ही केंद्रित होगा।
यह भी पढ़ें: जाधव से मुलाकात पर भारत ने रखी शर्त, कहा- कुलभूषण की मां, पत्नी की सुरक्षा की गारंटी दे पाक
खबरों के मुताबिक, भारत की तरफ से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस समिट में हिस्सा लेंगी, वहीं पाकिस्तान किसे भेजेगा यह फिलहाल साफ नहीं है। माना जा रहा है कि पाक भी अपने विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ को भेज सकता है। कार्यक्रम में पाकिस्तान का करीबी दोस्त चीन भी मौजूद होगा।
क्या है SCO: संघाई कोर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन नाम से इस संगठन का काम सेंट्रल एशिया और अफगानिस्तान के इलाके में शांति बनाए रखना है। भारत को सदस्यता दिलवाने में रूस ने साथ दिया था, वहीं पाकिस्तान की चीन ने मदद की थी।