फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने चेताया, नए कोरोना वायरस स्ट्रेन से बच्चों को संक्रमण का अधिक खतरा

Tue, 22 Dec 2020 10:06 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

पिछले साल के अंत में चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस का एक नया प्रकार ब्रिटेन में पाया गया है, जिसके बाद पूरी दुनिया में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। चीन की शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें नए वायरस के बारे में जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


इस वीडियो में कोरोना वायरस के इस नए प्रकार के बारे में जानकारी दी गई है। इसके अनुसार वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि कोरोना के नए स्ट्रेन से बच्चों को संक्रमित होने का खतरा अधिक है। हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोना वायरस की मौजूदा वैक्सीन इस नए प्रकार पर भी उतनी ही प्रभावी होगी।
 

कोरोना वायरस का एक नए स्ट्रेन का हाल ही में ब्रिटेन में पता चला है। यह नया स्ट्रेन पिछले वायरस के मुकाबले 50 से 70 फीसदी अधिक संक्रामक है। बच्चों को इस नए वायरस से संक्रमित होने का खतरा अधिक है। हालांकि, इसका मतलब यह कतई नहीं है कि नया वायरस खासतौर पर युवाओं को निशाना बनाता है।
विज्ञापन


इसे लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि यह संभव है कि नया वायरस, पुराने वायरस की तुलना में मानव कोशिकाओं से अधिक बेहतर तरीके से जुड़ता हो। ऐसे में बच्चों और बड़े लोगों के लिए इस वायरस से खतरे का स्तर बराबर हो जाता है। नया वायरस अधिक संक्रामक है, इसका मतलब यह नहीं है कि अधिक खतरनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें