उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अवैध बूचड़खानों को बंद करने के निर्देश के बाद एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा शोध संस्थान (IVRI) के एक सीनियर वैज्ञानिक भोजराज सिंह ने संस्थान पर कसाइयों को अवैध रूप से गाय बेचने का आरोप लगाया है।
वैज्ञानिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएमओ और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट करके ये जानकारी दी। ट्वीट में वैज्ञानिक ने लिखा कि 2011 से 2014 के दौरान हुई नीलामी में 259 में से 189 गायों को अल्पसंख्यक समुदायों ने खरीदा है। उन्होंने लिखा जिन लोगों ने गायों को खरीदा है वो कसाई के पेशे से जुड़े हुए हैं।
उन्होंने आगे लिखा कि आखिर संस्थान बीमार गायों को क्यों बेच देता है। क्या उनका इलाज नहीं किया जा सकता। अगर यहां बीमार गायों का इलाज नहीं होगा तो फिर कहां होगा।